एक अर्धविक्षिप्त गुमनाम युवा लेखक के अज्ञात तारीख़ों में दर्ज

(आवारा की डायरी)
(शराबी, लंपट, घमंडी, बदतUमीज और भी जाने कितने ही अलंकार है उसके हिस्से....शेखर अक्सर अकेला रहना पसंद करता है.. शेखर को अब मैंने मन मे बैठा लिया।)
_______________________

पन्ना -१
'माहे मीर'' का यह कथन काफी चर्चित है, " आजकल जो लोग लिख रहे हैं उन सबमे तुम सबसे ज्यादा योग्य और अपने आप में बेहतरीन ग़ज़लगो हो। यह वे लोग भी जानते हैं जो तुम्हे मिटा देना चाहते हैं। मगर अफ़सोस कि तुम नहीं जानते और जिस दिन जानोगे, अदब में कयामत आ जाएगी।"
पन्ना-२
मैं अकेलेपन का शिकार हुए बिल्कुल अकेला बैठा हूँ। अब तो इसको पसन्द भी करता हूँ। लोक में ऐसे आदमी को इक्कलखोर कहा जाता है, शायद मैं इक्कलखोर ही हूँ। कारण क्या हो सकता है इसके पीछे- यह कोई मायने नही रखता है। मेरी सपनो की बहुत ही ख़ूबसूरत दुनिया। एक ऐसी दुनिया जहां किसी का कोई दखल न हो। किसी का किसी से कोई वैर विरोध न हो, कोई अन्याय, शोषण और नफरत न हो, जहां हर ओर प्यार, मोहब्बत और सम्मान की भावना हो। योग्यता का सम्मान हो। ख़ूबसूरती को सम्मान की दृष्टि से देखा जाए। कोई गरीब न हो, कोई इज्जत और कोई बेइज्जत न हो। मुझे ये सब सोचना, देखना अच्छा लगता है। मुझे पेड़ों, पहाड़ों, नदियों, झरनो और सागर का असीम विस्तार, हिरण, गाय, बच्छे, शेर, मोर, कोयल के सपने देखना बहुत भाता है। ख़ूबसूरती और प्रेम के यथार्थ और आदर्श रूप को देखना अच्छा लगता है। उस लड़की के होठों को चूमते हुए निकल जाना अंतिम छोर तक.... बरसात के मौसम और फूलों का खिलना, कोपलों का दमकना और तितलियाँ, तारे और धरती, मेरे सपनो के केंद्र में रहते हैं। सपनो में मैं उड़ता हूँ, समुद्र में तैरता हूँ, दौड़ता हूँ, चलता हूँ, टहलता हूँ... फ़िल्म देखता हूँ, गाने गाता हूँ, प्यार करता हूँ... . लोक रंग के किसी रंगीन कार्यक्रम मे जीवन के उत्सव को मनाता हुआ मैं रेड वाइन के पेग लगाता हूँ। महफिलें सजाता हूँ। जहां होड़ आगे निकलकर धन कमाने की नही बल्कि हो अपने कम्यूनों के अधिकाधिक श्रेष्ठ और मजबूत बनाने की। उड़ता हुआ मैं तारों को छूकर धरती से मिला देता हूँ.....

पन्ना-३

दिल करता है आग लगा दूं। नेस्तोनाबूत कर दूं, विध्वंस से मिटा दूं इस समाज को, इस वहशी लोगों के समाज को... उफ़्फ़ ये हकीकत। आप जितने ज्यादा सीधे सरल होते हैं उतनी ज्यादा आपकी जड़ें काटी जाती आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे- उतना ही आपका सम्मान होगा। कुकर्म तक भुला दिया जाता है। सरकारी अधिकारी या उच्चाधिकारी हैं तो आप आलोचकों की नज़र में नाजिम हिकमत या नेरुदा या निराला या दुष्यंत होंगे। किसी स्थापित और चर्चित लेखक की जात के हैं तो एक ही दिन में आपकी किताबों का मूल्यांकन हो जाता है।
जिसके लिए, जिस मेहनतकशो के लिए कविता लिखने वाले, उन मजलूमो के लिए दो सेर आटा तक नही दे सका।

पन्ना :- ४
निराशा, हताशा, पस्त, दुख, संताप, अकेलापन और गुस्सा और आक्रोश और इकलाब, विद्रोह मेरे भीतर बार बार ज्वालामुखी के लावा से दहकते हैं। दिन खतरनाक है जैसे मायकोव्स्की के अंतिम दिनों की तरह या हावर्ड फ़ास्ट के शहीदनामा के सजायाफ्ता मजदूर में, या द इडियट के निकोलायविच सा .. बेचैन सा। लेखन में कुछ स्थापित नामों से असहमतियों के स्तर की असहमति नही बल्कि घनघोर नफरत करता हूं।

पन्ना-५
यह दुनिया दगा, कपट और छल से भरी हुई है। कपट से भरे कपटी लोग और साथ जहर से भी भरे है। उनमें किसी भी तरह की प्रतिभा नहीं है। वे पूंजी और मिडिया के कारण मुख्य धारा में बने हुए हैं। अमानुष विचारों को ढोते मुर्दा लोग

●सतीश छिम्पा

Post a Comment

Previous Post Next Post