वो जो एक बेवड़ा हुआ करता था....
● सतीश छिम्पा
००००९
आज पूरा एक साल हो गया, भयानक शराबी दौर से निकले हुए को, बहुत कुछ खोया है उन सात सालों में मैंने, मगर सच्चाई नही खोई- ज़मीर नही खोया- भीतर का मनुष्य मेरा जिंदा रहा, आज तक भी वो जिंदा है। मैंने उन पवित्र शब्दों को शर्मिंदा नही किया, नही होने दिया किसी महान ध्वन्यार्थ को निरर्थक, अपमानित नही होने दिया..... और आदमी ही रहा.... मैं साहित्यिक समाज मे काट कर फैंका गया हाशिए का रचनाकार जरूर साबित किया जा चुका हूँ। मैं उन कुछ अग्रज रचनाकारों के मिथ्या घमंड और सॉफ्ट फासिज़्म और बुर्जुआ- शोषक स्वभाव का जरूर शिकार बना हूँ- मैं राजस्थान के सामंती (राजस्थान के परम्परागत सांस्कृतिक) और थोथे फुकरापंती और कपट को ढोते हुए- तमाम अवमूल्यों के सामने प्रतिरोधक बैरिकेड बनने की सफल असफल कोशिश करता रहा हूँ। मगर, मानसिक व्याधियों और सामाजिक दायित्वों को , एक रचनाकार रूप में पूरा नही निभा पाया मगर इस अंधकार में मैं साबुत बचा लाया- भीतर के मानव को, मैं संक्रमण से निकल आया सुरक्षित- बिना डरे- यह मेरी कमाई है।
●●●●
मेरे अग्रजों ने पल पल मेरा साथ दिया, मुझे अकेला नही होने दिया, मुझे भावुक विचलन और कुंठाओं से निकाला, घुटनो पर बैठे मेरे आत्मसम्मान को ठोस आधार दिया..... मुझे निरंतर काम जारी रखने और तमाम समस्याओं के चलते हुए भी निरंतर दर्शन की तरफ, दार्शनिक- वैचारिक अध्ययन की ठोस जमीन तैयार करके दी..... वो दौर जो विचलन में धीमा पड़ा..... दिन की तमाम दुश्चिंताओं के बावजूद रात की स्टडी सिटिंग फिर शुरू हुई, बिना की थकान के, जैसे लौट आया हो सन 2016-17 का अद्भुत दौर। जब पढ़ने के नए जोश के समांतर मैं टिका रहा, अडोल रूप, सफल भी हो ही गया। मेरा फिर से दर्शन की तरफ मुड़ना, सतीश कुमार का एक नया या कहें पुनर्जन्म होना था। दिमागी जालों- जंजालों से निकलना बहुत मुश्किल था। मुझे सूरतगढ़ हर हाल में छोड़ना ही छोड़ना था - (हमेशा के लिए नही, कुछ समय, साल- साल के लिए- जब तक कि इससे भी ज्यादा मजबूत ना कर लूं अपनी बुनियाद को.... हकीकतन समय और नियति और भाग्य के बीमारू शब्दों के भरोसे के जाल से निकल ना जाऊं.... वर्धा, तब तक मेरे लिए होम साइकैट्रिस्ट का जोरदार काम कर रहा है।) -
वो बेवड़ा हरामी सतीश अरे बहुत ऊंचे घराने की लड़की है शायद इसकी दोस्त- बकवास व्यक्ति है। ऐसी और भी अनेक बातें है जो अक्सर मेरे लिए, मेरे पीठ पीछे कही जाती थी। लेखकों की तो बात ही छोड़ो, उनकी बातचीत में लोक, बदलाव, प्रयोग, शैली, शिल्प, मार्क्सवाद और ऐतिहासिक भौतिकवाद जैसे जरूरी मुद्दे बातचीत का विषय होता ही नहीं है। विषय होता है, 'सतीश उस बॉय कट लड़की के साथ जयपुर जा रहा था, डबल स्लीपर में उसी के साथ लेटा था- वो हरामी एक बोतल दारू दोपहर तक पी जाता है-। डोलते हुए ये रात कहाँ जा रहा था। माउंट आबू गया तब वो जाटों की लड़की उसके साथ क्या कर रही थी। कब किसके साथ सेक्स किया या कब कितने कॉन्डम खरीदे या दिन में दो- तीन बार तो हो ही जाता होगा या बेवड़ा है साला। ये एक ऐसा दौर था जो मेरे जीवन का सबसे मुश्किल, घातक और क्रूर था। अक्सर सोचता, प्रण लेता और कुछ कर दिखाने का सोचता, मगर फिर से वही सब कुछ। भावात्मक रूप से इसने मुझे खोखला खाली कर दिया था।
-"सतीश :- ?????",
- "हाँ, सतीश, बावळी बूच है, स्याणो बणै पण पार कोनी पड़ै
शायद, सतीश हो ऐसा, या ना भी हो... जरूरी नही है कुछ होना या कुछ नही होना। मैं बहुत परेशान था अभी कुछ दिन पहले ही । बेईमानी नही करना जानता, तेज तर्रार नही हूँ मैं, क्या इसके कारण या इसके की मैं लाग लपेट नही जानता, जाने किन कारणों के चलते मैं उन बौद्धिक बेईमानो के हत्थे चढ़ गया कि वापस अर्ध विक्षिप्तता में फंसने लगा था। एक उम्मीद, एक उजास एक नाम, एक नाता जो मेरे साथ रहता है हर एक समय , उसने उन दुर्दांत पीड़ाओं से भरे वे दिन जो असहनीय थे, हल्के कर दिए।
मैं इन दिनों खुद से खुद ही लड़ने लगा हूँ, चीजें निकलती जा रही है हाथों से, मैं दो बार या .तीन या चार और अनेक प्रयासों में असफल रहा हूँ। मैं आज तक के इस साहित्यिक यात्रा में ईमानदारी और सच्चाई के कारण जो जो नुकसान भोग चुका हूँ, वो नुकसान अविस्मरणीय है। मैं जकड़ा हूँ ग्रन्थियों से। अब मुझसे यह सहन नही हो पा रहा है, बहुत बहुत ही पीड़ा दायक है। मेरा दिमाग सुन्न होने लगा है।
मैं अक्सर इसी सोच में रहता हूँ, कि अपराध क्या है ? वैचारिक प्रतिबद्धता की बात करते हुए लेखकीय गुणों को महान बताने वाले क्यों अक्सर जीवन का अपमान करने वाले होते हैं।
... जबसे मेरा दिमागी अंधेरा मिटा है, सकारात्मक हुआ हूँ और ईमानदारी से काम करने लगा हूँ तो मुझे जिस अनदेखा पन का सामना करना पड़ रहा है, वो भयानक है, मैं जानता हूँ। आत्मघाती है। यह भी बनी बात है कि जब आप इन उलझनों में उलझते हैं, भावनात्मक संबल की आस में जब झाँकते हैं कहीं और सब के सब अपने अपने अंधेरो में अंधेरे की महिमा गाते आपको अनदेखा कर देते हैं। शायद यह नियति है सच, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ, फिर भले वो गुरुदत्त हो, मायकोव्स्की, स्वदेश दीपक, लवलीन या जो हो..... हमे समान करना पड़ता है सच्चाई के साथ उठकर उन झूठो से जो हकीकतन सच्चे माने जाते है। यह दौर खतरनाक है ।
****
जब पढ़ने के नए जोश के समांतर मैं टिका रहा, अडोल रूप, सफल भी हो ही गया। मेरा फिर से दर्शन की तरफ मुड़ना, सतीश कुमार का एक नया या कहें पुनर्जन्म होना था। दिमागी जालों- जंजालों से निकलना बहुत मुश्किल था। मुझे सूरतगढ़ हर हाल में छोड़ना ही छोड़ना था - (हमेशा के लिए नही, कुछ समय, साल- साल के लिए- जब तक कि इससे भी ज्यादा मजबूत ना कर लूं अपनी बुनियाद को.... हकीकतन समय और नियति और भाग्य के बीमारू शब्दों के भरोसे के जाल से निकल ना जाऊं.... वर्धा, तब तक मेरे लिए होम साइकैट्रिस्ट का जोरदार काम कर रहा है।) - अगर ना छोड़ता तो कभी उन दिमागी अंधेरों से निकल नही पाता जो निकल तो वहां रहते हुए ही गया था, मगर इस ताजगी को स्थाई भी रखना बहुत जरूरी था, इसलिए तमाम मुश्किलों के बावजूद मैं बिना परेशानी के अच्छा जीवन जी रहा हूँ। सकारात्मकता के साथ लेखन और अध्ययन और अध्यापन और संपादन- कर रहा हूँ।
ऐसा नही था कि इस दौर में विचलन के खतरनाक मोड़ नही आए, बहुत बड़े और बुरे आए..... समकालीनों और कुछ बहुत प्यारे अग्रज मुझसे नाराज़ है बहुत ज्यादा, कारण जो बताया जाता है, वो नही है। वो तो खत्म कर दिया गया था। अब इसका कारण वर्गीय अवस्थिति और बौद्धिक हीनता जनित कल्पित दंभ जो आपके एक तर्क से ढह ढेरी हो जाता है। उनके इस दंभ के चलते, उनकी चुगलियों और मिथ्या प्रचार का फल है कि आज तीन बहुत प्यारे अग्रज आगीवाण भले कवि हो प्रकाशक या पाठक मित्र या चित्रकार.... सब नाराज़, भयानक नाराज। खैर छोड़ो, क्योंकि अभी जो अपने हैं- वे कायम रहेंगे। किस भी अग्रज, अनुज और समकालीन के प्रति मैं कपट नही रखता। रख ही नही पाता, यह एक ही तो कमी है कि सच हो या झूठ- खुलकर, जोर से बोलता हूँ। अतिभावुक होना, अभिशाप बना बैठा है। कम्युनिष्ट या कहें मार्क्सवादी नैतिकता इस समकालीन विश्व का एकमात्र मानवीय भावनाओ और संवेदन को स्थापित करने वाला तत्व है। मैं चीजो को दुनियावी दीठ से नही देख पाता इसलिए नुकसान उठता हूँ। आओ देखें कि जिन लोगों से समकालीन युवा लेखक संपर्क साधना, परिचय गाढ़ा करना बहुत बड़ी बात मानते हैं, वे जो आइकन बनकर उभर रहे हैं- एक सच, निर्मम सच और सब मित्रों के कपट का ताला खुल गया। आज मित्र नही रहे। युगपक्ष जो बीकानेर का अच्छा साहित्यिक पन्ना छापता है, किस कारण मुझे नहीं छापता, उदयपुर अकादमी की पत्रिका मधुमती और उसका संपादक मुझे क्यों नही छापता- हास्यास्पद है। बीकानेर के कलावादी खेमे जो आर्थिकी सम्हालता है, जिसने कविताओं को अहिब बना दिया कि साथ लोकपक्षधर कविताओं और हरीश भादानी जी के साथ तुलनात्मक मूल्यांकन का फल है। मतलब ईमान की बात मत कीजिए।
. इन्ही सब अंधेरों का सामना पहले भी किया था, और जब मेरे लिए खुला नरक का दरवाजा और मैं अपने संपूर्ण अस्तित्व के साथ जुटा हुआ था उस कुकृत्य में- काची उम्र, अधपके दिमाग, विचलन और फिर शराब दर शराब---- गालियां और गालियां और बेइज्जती- और एक बीमार सोच जिसकी बीमारी बाद में पता लगी कि दिमाग मे मेरे किसी तरह का गंभीर केमीकल लोचा हैै-- जो ये कह रहा है कि दुनिया बड़ी जालिम है दिल तोड़ के हंसती है --या ये दुनिया और ये महफ़िल किसी काम की नहीं-- जनता ढोल, और बाकी सब अवसरवादी, कपटी जानवर हैं और आगे निकलने के कॉम्पिटिशन में इतने डूब चुके हैं कि इन्हें पता ही नहीं कि कब ये किसी दूसरे के कंधों पर पैर रखकर कामयाबी को छू लेते हैं और दूसरा, जिसके कंधों पर पैर रखा गया होता है, वो भी किसी दूसरे के कंधों को तलाश करता है। प्यार से नफरत करने वाले ये लोग बलात्कार को जरूरी दमन और सबक समझते हैं और भैंस और बकरी तक को हवस का शिकार बना लिया जाता है।
-" पार्टनर ऐसे ही बनेगी तेरी विक्षिप्त पहचान "
बुरा था। बहुत डरा हुआ था मैं, यहां तक कि रातों में हर रोज डरावने सपने देखता और उठकर भागता था। शराब तो शराब, अफीम और बाद में अरसे तक पोस्त (भुक्की) गांजा भरी सिगरेट तो माल मत्ता वाली सिगरेट- अरसे तक नॉन स्टॉप, फिर रुका ताकि फिर से दौड़ लगाऊं---- उफ़्फ़ '' मैंने ही उसको जोर देकर वापस चलने को कहा था जो उसने बहुत मुश्किल से माना था। वो बेवड़ा हरामी सतीश अरे बहुत ऊंचे घराने की लड़की है शायद इसकी दोस्त- बकवास व्यक्ति है। ऐसी और भी अनेक बातें है जो अक्सर मेरे लिए, मेरे पीठ पीछे कही जाती थी। लेखकों की तो बात ही छोड़ो, उनकी बातचीत में लोक, बदलाव, प्रयोग, शैली, शिल्प, मार्क्सवाद और ऐतिहासिक भौतिकवाद जैसे जरूरी मुद्दे बातचीत का विषय होता ही नहीं है। विषय होता है, 'सतीश उस बॉय कट लड़की के साथ जयपुर जा रहा था, डबल स्लीपर में उसी के साथ लेटा था- वो हरामी एक बोतल दारू दोपहर तक पी जाता है-। डोलते हुए ये रात कहाँ जा रहा था। माउंट आबू गया तब वो जाटों की लड़की उसके साथ क्या कर रही थी। कब किसके साथ सेक्स किया या कब कितने कॉन्डम खरीदे या दिन में दो- तीन बार तो हो ही जाता होगा या बेवड़ा है साला। ये एक ऐसा दौर था जो मेरे जीवन का सबसे मुश्किल, घातक और क्रूर था। अक्सर सोचता, प्रण लेता और कुछ कर दिखाने का सोचता, मगर फिर से वही सब कुछ। भावात्मक रूप से इसने मुझे खोखला खाली कर दिया था।
......०००००००००००......
ईमानदार लेखन
ReplyDeletePost a Comment